इंद्रा पॉइंट क्या है ?

 इंद्रा पॉइंट क्या है तथा यह कहाँ स्थित है। इंद्रा पॉइंट भारत के केंद्रशासित राज्य Andaman  Nicobar Island के अंतर्गत आने वाला एक गाँव है। इंद्रा पॉइंट अंडमान निकोबार के निकोबार ज़िले में स्थित बहुत ही छोटा सा गांव है। इंद्रा पॉइंट का ज़िक्र कई जगह कुछ खास कारणों से किया जाता है। इसका महत्व यह है कि यह भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु है यानी कि इसके बाद भारत का क्षेत्र खत्म हो कर भारत के अंतर्गत आने वाले जलीय क्षेत्र शुरू हो जाते हैं। indira point kya hai

indira point kya hai

 इसका नाम इंद्रा पॉइंट, इंद्रा गांधी के सम्मान में किया गया था।

भारत के सबसे दक्षिण छोर के रूप में जाना जाने वाला Pygmalion Point  या इंद्रा पॉइंट 2004 में आए भयंकर सुनामी से खासा प्रभावित हुआ था। उस सुनामी ने इंद्रा पॉइंट का भूगोल तक बदल दिया। यहां के निवासी खासा प्रभावित हुए और सुनामी की वजह कर यहां के निवासियों में से अधिकतर के घर उजड़ गए। सुनामी से इसका भूगोल इस प्रकार बदला कि इंद्रा पॉइंट की ऊंचाई समुद्र तल से 4.25 मीटर तक नीचे खिसक गई। मौजूदा समय में इंद्रा पॉइंट की समुन्द्र तल से ऊंचाई मात्र 47 मीटर ही है।

2004 के सुनामी के बाद इस स्थान पर लोगों की आबादी काफी कम हो गयी।

इंद्रा पॉइंट में मौजूद Lighthouse का महत्व

इंद्रा पॉइंट जब Pygmalion Point  के नाम से जाना जाता तभी यहां एक Lighthouse का निर्माण किया गया था जो कि 30 अप्रैल 1972 से सेवा में है। यह lighthouse बहुत ही महत्वपूर्ण lighthouse में गिना जाता है। इसके महत्व के बारे में बता दें कि  यह समुद्र के रास्ते सफर करने वालों को Direction बताता हैं। इंद्रा पॉइंट का यह लाइट हाउस भारत से होते हुए मलेशिया तथा मलक्का जाने वाले समुद्री जहाज़ों को रास्ता बताता है।

इंद्रा पॉइंट से जुड़ी एक रोचक तथ्य आपको बता दें कि इंद्रा पॉइंट से श्रीलंका के अंतर्गत आने वाला Talaimannar Island केवल 20 किलोमीटर की ही दूरी पर स्थित है। इंद्रा पॉइंट का भारत के अन्य हिस्सों से केवल हवाई मार्ग द्वारा ही संपर्क हो पाता है। इसके संपर्क का एक मात्र माध्यम अंडमान निकोबार में मौजूद एकमात्र एयरपोर्ट है। अंडमान निकोबार में स्थित एयरपोर्ट का नाम Port Blair है। इसके अलावा निकोबार के अन्य हिस्सों से बोट के द्वारा भी संपर्क किया जाता है।

Share: